शिमला (हिमदेव न्यूज़) 20 मार्च, 2023: पंजाब के साथ हिमाचल के बॉर्डर पर हों रही वाहनों की चेकिंग सीएम सुक्खू बोले बेवजह किसी को नहीं किया जायेगा तंग सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है हाई अलर्ट खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद पंजाब में हड़कंप मचा हुआ है। पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने हाई अलर्ट किया है। पंजाब के साथ लगने वाले हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध हिमाचल प्रदेश में न घुस सके। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट किया गया है हालांकि बेवजह किसी भी पर्यटक को तंग नहीं किया जाएगा यह सुनिश्चित करने के भी पुलिस को निर्देश दिए हैं।









