सबकी खबर , पैनी नज़र

September 27, 2026 11:51 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 27, 2026 11:51 pm

संसद में हिमाचल

दिल्ली फरवरी 14 ,2025,केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  सदन में  बताया की केन्द्र सरकार ने ग्रीन क्रेडिट अर्जित करने के लिए 12 अक्तूबर 2023 को ग्रीन क्रेडिट रूल 2023 अधिसूचित किये हैं ताकि पर्यावरण पर सकारात्मक पहल को वढ़ाबा दिया जा सके / उन्होंने बताया की इसके अधीन वन बिभाग के नियन्त्रण में बंजर जमीन पर स्वैच्छिक रूप से पौधरोपण करना और पर्यावरण संतुलन साधना है /उन्होंने बताया की केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने  22 फरवरी 2024 को पौधरोपण से  ग्रीन क्रेडिट की गणना के लिए  नोटिफिकेशन जारी की है /ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम के अन्तर्गत पौधरोपण के तौर तरीकों की बिस्तृत जानकारी को मंत्रालय ने फरवरी 2024 को अधुसूचित किया है)2 —केन्द्रीय श्रम और रोजगार राज्य मन्त्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था  पेंशन प्रदान करने के लिए फरवरी 2019  में प्रधान मंत्री श्रम योगी मान धन योजना लागू की गयी है जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 60 बर्ष आयु के बाद न्यूनतम 3000 रूपये की पेंशन प्रदान की जाती है /उन्होंने कहा की इसके लिए 15000 रूपये आय से कम आमदनी बाले 18 से 40  आयु वर्ग के कामगारों को पंजीकृत किया जाता है जोकि किसी अन्य सरकारी योजना के अंतर्गत कवर नहीं होते हों /उन्होंने बताया की लाभार्थी की आयु के हिसाब से मासिक सहभागिता राशि 55 रूपये से 200 रूपये तक तय की जाती है  तथा केन्द्र सरकार समान राशि का योगदान प्रदान करती है उन्होंने बताया की इसका पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जा सकता है जिसके देश में चार लाख केंद्रों का नेटवर्क है /लाभार्थी की मौत के  बाद उसके जीवन साथी को पचास प्रतिशत राशि फॅमिली पेंशन के रूप में प्रदान की जाती है