सबकी खबर , पैनी नज़र

July 9, 2026 10:16 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 9, 2026 10:16 pm

उसकी अदा सुरेंद्र शर्मा शिव

माना उसकी हर अदा, याद है तुम्हें
जानते है हम कि उससे, प्यार है तुम्हें
हो जाएगी वो तेरी यक़ीन है हमें
बस एक बार कह दे उसे, प्यार है तुम्हें

माना है डगर तेरी, मुश्किलों भरी
चलना ही पड़ेगा तुझे, जो चाहिए परी
प्यार उसके दिल में तेरा जाग जायेगा
सुना दे उसको बात जो दिल में है भरी

प्यार से फिर ज़िंदगी ये कटेगी तेरी
मुसीबतें सब ज़िंदगी से छंटेगी तेरी
तू जो चाहता है हो सुकून ही सदा
बस एक बार मान जा तू बात ये मेरी

अफसोस है ये मुझको कि तुझे याद नहीं है
तेरे दिल में मेरी कोई औकात नहीं है
बीत जायेगा ये वक्त तो फिर याद करोगे
मेरे जैसा और कोई दिलदार नहीं है।