सबकी खबर , पैनी नज़र

October 9, 2026 10:39 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 9, 2026 10:39 am

शिमला में महिला व बस कंडक्टर के बीच पास को लेकर कहासुनी, कंडक्टर ने महिला के खिलाफ करवाई एफआईआर

शिमला हिमदेव न्यूज़ 23 फरवरी, 2023: हिमाचल की राजधानी शिमला में एचआरटीसी बस कंडक्टर के साथ महिला की बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक महिला कंडक्टर के साथ जहां गाली-गलौज कर रही है, वहीं वह उसके साथ मारपीट भी करती नजर आ रही है। कंडक्टर ने मामले में अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। थाने में एचआरटीसी कंडक्टर पवन कुमार ने शिकायत दी कि वह बीते बुधवार को ढली से संजौली जाने वाली एक बस में ड्यूटी पर था। वहीं, ढली में एक महिला अपने बच्चे के साथ बस में चढी । महिला ने कहा कि बच्चे का पास है। ऐसे में महिला ने बच्चे का पास दिखाया। बस पास में स्पेलिंग मिस थी, इस मामले को लेकर महिला और कंडक्टर में कहासुनी हो गई। सवारियों ने महिला द्वारा कंडक्टर के साथ की जा रही बदसलूकी का वीडियो बना दिया। हालांकि, कुछ देर के बाद महिला बस से उतर गई, इसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल कंडक्टर की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।