सबकी खबर , पैनी नज़र

August 26, 2026 5:08 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 26, 2026 5:08 pm

आईओसी के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला 25 सितम्बर, 2025,भारतीय ओवरसीज़ कांग्रेस (आइओसी) यूके के अध्यक्ष कमल धालीवाल, उपाध्यक्ष गुरमिंद्र रंधावा और उनकी टीम ने बुधवार सायं लंदन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न पहलों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सरकार के सुधारात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहंुच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का सामना कर रही है और प्रदेश सरकार ने इन प्रभावों को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता अपने संसाधनों से कर रही है।
आइओसी यूके के अध्यक्ष ने दूरदर्शी नीतियों और सतत विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सोच अन्य राज्य के लिए प्रेरणा है।
विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, आइओसी यूके के महासचिव विक्रम दुहान, संदीप सोनी, मुहम्मद खल्लीलउल्लाह, यश सोलंकी, रूपेन्द्र गिल और पम्मी चीमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।