सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 27, 2026 5:10 pm

josh hazlewood become very handy for MS dhoni in ipl 2021 for CSK | धोनी के मास्टरप्लान ने इस टेस्ट गेंदबाज को बनाया CSK का ‘ब्रह्मास्त्र’, उड़ा रहा है विपक्षी टीम के होश

Ranchi: चेन्नई की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच गई है. इस दौरान टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. टीम की सफलता का श्रेय उन्हें काफी ज्यादा मिल रहा है. इसी कड़ी में धोनी के एक और मूव से विपक्षी टीम के खिलाड़ी काफी ज्यादा हैरान है. टेस्ट और वनडे के धाकड़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड (Josh Hazlewood) धोनी ने अपना ब्रह्मास्त्र बना दिया है. 

हर मैच में हासिल कर रहे हैं जरूरी विकेट 

आईपीएल के दूसरे फेज में चेन्नई का प्रदर्शन शानदार रहा है. इस दौरान जोश हेज़लवुड (Josh Hazlewood)के प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा है. उन्होंने अभी तक चार मैच में 6 विकेट हासिल किये है, लेकिन उनके ये विकेट हमेशा जरूरी समय पर आएं है. जिस वजह से मैच का रुख तक बदल गया है. 

ये भी पढ़ें-आईपीएल के दौरान चेन्नई के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास का फैसला, क्रिकेट जगत रह गया हैरान

उन्होंने सनराइजर्स हैदरबाद (SRH) के बीच हुए मुक़ाबले में हेज़लवुड ने तीन बेहद महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये थे. जिसके बाद हैदराबाद की टीम सिर्फ 134 तक ही सिमट गई थी. इसके अलावा IPL में अब तक कायरन पोलार्ड, ओएन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों के विकेट ऐसे मौकों पर हासिल किये हैं, जिसके बाद मैच का रुख चेन्नई की तरफ बदल गया है. 

ये भी पढ़ें: ‘मास्टरमाइंड’ धोनी के इन 3 फैसलों ने बदली CSK की किस्मत, IPL खिताब जीतना हुआ तय!

चेन्नई के निगाह खिताब पर 

चेन्नई का प्रदर्शन इस आईपीएल में बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अभी तक 9 मैच में जीत हासिल की है. इसके अलावा वो प्लेऑफ में भी पहुंच गए हैं. ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे है कि इस बार धोनी जरुर आईपीएल का खिताब अपने नाम करेंगे.

 

Source link