सबकी खबर , पैनी नज़र

October 9, 2026 12:32 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 9, 2026 12:32 am

चुनावी वादों को ध्यान में रख कर मुख्यमंत्री ने पेश किया बजट, हर वर्ग को मिलेगी राहत। राजेन्द्र राणा

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 17 मार्च 2023: कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट को जनता को राहत देने वाला बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का यह पहला बजट था और कांग्रेस ने जो चुनावों में वादे किए थे उन सब चीजों को ध्यान रखते हुए और प्रदेश की जनता क्या चाहती है उसको देखते हुए यह बजट पेश किया गया उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार की गलत नीतियों और कु प्रबंधन के कारण प्रदेश की जो आर्थिक सेहत कमजोर कर दी गई थी उसके बावजूद भी मुख्यमंत्री ने बेहतरीन बजट सभी क्षेत्रों के लिए पेश किया है इसमें बेरोजगारों को सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार देने महिलाओं को 1500 देने के साथ ही प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने और इलेक्ट्रॉनिक बस चलाने की बात कही गई है जिससे आने वाले समय में काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे