सबकी खबर , पैनी नज़र

July 31, 2026 10:45 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 31, 2026 10:45 pm

राजधानी में रंगो के त्योहार होली के लिए बाजार सज चुके हैं।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 07 मार्च 2023: बाजारों में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहें हैं। कोरोनाकाल में फीके पड़े होली के रंग इस बार गूढे होने की उम्मीद है।व्यापारी भी होली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद लगा रहे हैं।होली का त्योहार इस बार आठ मार्च को मनाया जाएगा। लोअर बाजार में होली के रंग दुकानों पर सज गए हैं। हर्बल रंगों की पैकिंग दस से पचास रुपये, पिचकारियां दस से 250 रुपये और गुलाल 60 से 250 रुपये प्रति पैकेट मिल रहा है। सारे रंग जयपुर से मंगवाए जा रहे हैं। कोरोना के चलते दो सालों से होली काफी फीकी ही रही। लोअर बाजार में दुकानदारों का कहना है कि इस बार होली अच्छी रहने की उम्मीद है। कलर कैप्सूल व कलर बॉम्ब के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है खासकर बच्चों में।