सबकी खबर , पैनी नज़र

October 3, 2026 12:14 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 3, 2026 12:14 pm

मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के नए CM बन सकते हैं।

शिमला: हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर संकट बना हुआ है। 6 कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग से राज्यसभा सीट हारने के बाद कांग्रेस में खींचतान में सरकार जाने तक पहुंच गई है। CM सुखविंदर सुक्खू का मुख्यमंत्री पद छिन सकता है। विधायक दल का नया नेता (सीएम) चुनने के लिए बुधवार शाम या देर रात तक विधायक दल की मीटिंग बुलाई जा सकती है। इसके लिए डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का नाम सबसे आगे है। उधर, कांग्रेस आलाकमान ने स्थिति को संभालने के लिए डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। वे शाम 5 बजे के करीब शिमला पहुंचे।