सबकी खबर , पैनी नज़र

June 19, 2026 12:33 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 19, 2026 12:33 pm

धर्मशाला में आयोजित होगा संगीत महोत्सव

शिमला 29 अक्तूबर, 2024:टूमॉरो लैंड और सनबर्न जैसे अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों की तर्ज पर संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम धर्मशाला पुलिस मैदान में देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कपिल शर्मा शो जैसे प्रसिद्ध कार्यक्रम के निर्माता और महोत्सव के आयोजक तथा बीइंगयू के संस्थापक गुरजोत सिंह के साथ बैठक के दौरान इस आयोजन की विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने इस संगीत उत्सव के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह के महोत्सवों से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करके स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी तथा होटल व्यवसायियों, रेस्तरां मालिकों और स्थानीय दुकानदारों सहित छोटे व्यवसायों को लाभ होगा।
गुरजोत सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रसिद्ध वार्नर म्यूजिक के सहयोग से वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसका उद्देश्य वैश्विक संगीत, स्थिरता, स्वास्थ्य और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मिलाकर विश्वस्तरीय प्रदर्शन, पर्यावरण कार्यशालाएं, रिट्रीट और सांस्कृतिक प्रदर्शनियां प्रस्तुत करना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी) गोकुल बुटेल भी उपस्थित थे।