सबकी खबर , पैनी नज़र

October 9, 2026 12:32 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 9, 2026 12:32 am

नयनों का वार सुरेंद्र शर्मा शिव

घायल हो जाता है हर कोई
ये करंट ऐसा होता है
नयनों का वार वायरलेस होता है

कुछ भी छूने की जरूरत नहीं
असर तुरंत होता है
नयनों का वार वायरलेस होता है

आग दिल में जलती है
सामने सावन का झूला होता है
नयनों का वार जब होता है

तू डूबकर भी पार कर जाता है समंदर
ये खेल अनोखा होता है
नयनों का वार जादू होता है

दिल हो दर्द भी अगर
अहसास कुछ और होता है
नयनों का वार जब होता है

एक मीठी सी चुभन
और दिल में प्यार बहुत होता है
नयनों का वार जब होता है

हम कुछ भी करें लेकिन
इससे बचना नामुमकिन होता है
नयनों का वार जब होता है।