सबकी खबर , पैनी नज़र

September 26, 2026 11:56 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 26, 2026 11:56 pm

नवनियुक्त कुलपति ने राज्यपाल से भेंट की

शिमला 3 जून, 2025,हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के नवनियुक्त कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उनकी राज्यपाल के साथ प्रथम औपचारिक भेंट थी। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी उपस्थित थी।
राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह बेहतरीन शिक्षविद हैं और प्रशासनिक तौर पर वह उत्कृष्ट भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊचांइयां हासिल करेगा।