परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा एचआरटीसी में कार्यरत पीसमील वर्कर्स को अनुबंध पर लाया जाएगा| एचआरटीसी में ऐसे 989 वर्कर्स हैं और खाली 633 पदों पर इनकी तैनाती होगी| शनिवार को शिमला में परिवहन मंत्री विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एचआरटीसी की बीओडी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है| विक्रम सिंह ने प्रेस वार्ता में यह घोषणा की है| प्राथमिक चरण में रिक्त पदों पर अनुभव रखने वाले पीसमील कर्मी को अनुबंध पर रखा जाएगाI सितंबर 2022 तक सभी पीस मिल कर्मी अनुबंध पर ले लिए जाएंगेI विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि निदेशक मंडल की बैठक में एचआरटीसी के 989 पीसमील को अनुबंध पर लेने का निर्णय लिया गया हैI उन्होंने कहा कि प्राथमिक चरण में निगम में रिक्त पदों के अनुसार पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध पर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 5 साल सेवाएं दे चुके व नॉन आईटीआई 6 साल तक सेवाएं दे चुके को अनुबंध पर लिया जा रहा हैI निगम के पास 1 दिसंबर तक में प्रदेश भर में 663 पद खाली हैं और निगम में 755 पीसमील कर्मी की पात्रता बनती हैI 755 कर्मी में 663 को 1-12- 2021 से अनुबंध पर लिया जाएगाI इसके अतिरिक्त अन्य बचे हुए 92 व अन्य 69 कर्मचारियों को 31-3-2022 में 161 पद खाली होने पर अनुबंध पर लिया जाएगाI इसके अतिरिक्त अन्य शेष बचे 30 सितंबर 2022 तक अनुबंध पर ले लिया जाएगाI इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि निगम में करुणामूलक आधार पर मिलने वाले नौकरी यानी ड्यूटी के दौरान जान गवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को 3 माह के बीच नौकरी मिलेगी इन आश्रितों को क्लास 3 व क्लास 4 के पदों पर लगाया जाएगा| यदि पद खाली भी नहीं हुए तो पद निकाले जाएंगे और आश्रितों को नौकरी दी जाएगी विक्रम सिंह ने कहा कि कोरोना काल के समय परिवहन निगम को सबसे अधिक नुकसान हुआ है निगम को उस दौरान 840 करोड रुपए का नुकसान हुआ हैI उन्होंने कहा कि सरकार ने निगम को 940 करोड रुपए का अनुदान भी दिया हैI और इससे निगम के कर्मियों को वेतन आदि दिया गया हैI परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में 2 वर्षों में 505 बसे जुड़ेगी| उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में निगम में 205 बसें और शामिल की जाएगी| इनमें वोल्वो छोटी और बड़ी बसें शामिल है वहीं वित्त वर्ष 2022-23 बेड़े में 300 बसें शामिल की जाएगी उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक बसें भी निगम द्वारा खरीदी जाएगी| उन्होंने कहा कि इन बसों की खरीद पर कुल 198 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी|










