सबकी खबर , पैनी नज़र

June 19, 2026 2:50 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 19, 2026 2:50 am

पंचायत वैटर्नरी सहायक संघ ने 3 फरवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दीI

हिमाचल प्रदेश पंचायत वैटर्नरी सहायक संघ ने 3 फरवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। संघ की अध्यक्ष संधीरा टेगटा ठाकुर ने वीरवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 2010-12 बैंच के 850 पंचायत वैटर्नरी सहायक की नियुक्ति सितम्बर, 2012 में पशुपालन विभाग में की गई थी। उनमें से 254 नियमित हो चुके हैं जबकि कुछ ने नौकरी छोड़ दी है और 507 कर्मचारी अभी भी अपनी नियमितीकरण की राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियुक्त सभी कर्मचारियों को 26 अप्रैल 2018 को अनुबंध पर करने का निर्णय लिया था। इसके बाद साढ़े 3 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया है जबकि हाल में सरकार ने अनुबंध काल को 3 से घटाकर 2 साल कर दिया है। संधीरा टेगटा ठाकुर ने कहा कि संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ ही पशुपालन मंत्री से कई दफा मिल चुका है। बावजूद इसके अभी तक आश्वासन ही मिलते आए हैं, इससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि शुक्रवार को आयोजित होने वाली बैठक में शेष 254 कर्मचारियों को एक मुश्त नियमित करने का निर्णय नहीं लिया जाता है तो आगामी 3 फरवरी को सभी कोविड नियमों की अनुपालना करते हुए एक दिन की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और जिला स्तर पर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी यदि मांग पूरी नहीं होती तो बजट सत्र के दौरान क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा और ये तब तक जारी रहेगा, जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है। संधीरा टेगटा ने कहा कि पंचायत वैटर्नरी सहायक का मसला जेसीसी की बैठक में उठा था। इसके साथ ही भाजपा ने अपने दृष्टिपत्र में नियमितीकरण का वायदा किया था लेकिन अभी तक उस वायदे को पूरा नहीं किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आर एंड पी नियमों में भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।