शिमला जिला रामपुर बुशहर के ज्यूरी सराहन सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हुआ है!
रामपुर (हिमदेव न्यूज़) 01 अप्रैल 2023: ज्यूरी – सराहन सड़क मार्ग बंद हो गया है। यह घटना सुबह के समय घटी और भूस्खलन के कारण विधुत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस कारण जिला किन्नौर व शिमला जिला के कई गांवों की बिजली भी गुल हो गई है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन होने से बडी-बड़ी चट्टाने व मलवा सड़क पर आ गया है। इससे जहां सड़क पर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, वहीं बिजली की तारें भी टूट गईं। उधर लोक निर्माण विभाग सड़क बहाल करने के लिए मशीनों को सड़क को बहाल करने के लिए लाने का प्रयास किया जा रहा है!
Post Views: 34








