सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 23, 2026 6:34 pm

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन मामले में रिमांइडर पत्र जारी

शिमला हिमदेव न्यूज़ 28 अक्तूबर, 2022: भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रकोष्ट के संयोजक सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा ने मुख्य चुनाव अधिकारी को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन मामले में रिमांइडर पत्र जारी करके उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया हैं। उन्होनें बताया कि कांग्रेस पार्टी महिला मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अनुचित प्रलोभनों का लालच दे रही हैं। जिसके अनुसार ’हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि’ के तहत 1500 रूपये की राशी हर माह जारी करने का आश्वासन दे रही हैं जो कि इस तरह की गांरटी पत्र का आंबटन आदर्श चुनाव संहिता का खुला उल्लघंन हैं और इस तरह के गांरटी पत्र लाखों की संख्या में बांटे जा रहे हैं, जिन में मुद्रक व प्रकाशक का कोई उल्लेख नहीं हैं। यह कानून के तहत आवश्यक है और इसकी अवमानना आदर्श चुनाव संहिता का खुला उल्लघंन हैं।
उन्होंने कहा कि हमने 17.10.2022 को इस विषय में मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए हमारी सक्षम अधिकारी से प्रार्थना है कि इस बारे में कड़ा संज्ञान लिया जाए और कानून की धाराओं के अनुरूप उचित कार्यवाही की जाए।