सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 22, 2026 4:45 pm

Report: Thousands of paedophiles in French catholic church since 1950| Catholic Church में होता था बच्चों से गंदा काम, जांच में सामने आया पादरियों का सच

पेरिस: फ्रांस के कैथोलिक चर्चों (France Catholic Church) को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक स्वतंत्र कमीशन ने अपनी जांच में पाया है कि इन चर्चों में बड़े पैमाने पर बच्चों का यौन शोषण किया गया था. जांच के मुताबिक, सन 1950 से लेकर अब तक फ्रांस स्थित कैथोलिक चर्चों के अंदर हजारों पीडोफाइल सक्रिय थे. बता दें कि बच्चों पर गंदी नजर रखने और उनका यौन शोषण करने वालों को पीडोफाइल कहा जाता है.

सक्रिय थे इतने Paedophile

कमीशन ने अपनी रिसर्च में पाया है कि 1950 से लेकर अब तक कम से कम 2900 से लेकर 3200 पीडोफाइल (Paedophile) पादरी या चर्च के अन्य सदस्यों ने बच्चों का यौन शोषण किया था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये आंकड़ा कई गुना ज्यादा हो सकता है. फ्रांस के चर्चों पर की गई ढाई साल की गहन रिसर्च के बाद कमिशन की यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी होनी है. 

ये भी पढ़ें -मार्केट में आ रही ऐसी ‘एडल्ट आइसक्रीम’, खाते ही झूम उठेंगे लोग

2500 पन्नों की Report तैयार

रिसर्च को चर्च, कोर्ट, पुलिस आर्काइव् और गवाहों के साक्षात्कारों के आधार पर तैयार किया गया है. करीब 2500 पन्नों की इस रिपोर्ट में न सिर्फ गुनाहगारों की संख्या बताई गई है, बल्कि पीड़ितों के आंकड़ों का भी जिक्र है. रिपोर्ट में उस व्यवस्था पर भी बात की गई है, जिसकी वजह से पीडोफाइल चर्च के अंदर रहकर भी सक्रिय थे. इस स्वतंत्र कमिशन का गठन साल 2018 में फ्रेंच कैथोलिक चर्च द्वारा किया गया था. उस समय कई स्कैंडल के खुलासों ने फ्रांस के चर्चों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे.

कई बड़े नाम आ सकते हैं सामने

इस कमीशन में कानूनी विशेषज्ञ, डॉक्टर, इतिहासकार, सोशियोलॉजिस्ट और अन्य एक्सपर्ट्स शामिल हैं. कमीशन ने जब ढाई साल पहले काम शुरू किया था, उस समय एक टेलीफोन हॉटलाइन जारी की थी, जिसके जरिए कुछ ही महीनों में हजारों शिकायती मेसेज मिलने का दावा किया गया था. माना जा रहा है कि पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

 

Source link