सबकी खबर , पैनी नज़र

August 29, 2026 1:44 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 29, 2026 1:44 pm

प्रदेश की प्रथम पुष्प मण्डी का लोकार्पण 06 जनवरी को

प्रदेश की प्रथम पुष्प मण्डी का लोकार्पण 06 जनवरी, 2022 को सोलन जिला के परवाणू में किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां कृषि उत्पाद विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप ने दी।
संजीव कश्यप ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य मंत्री वीरेन्द्र कंवर प्रदेश की प्रथम पुष्प मण्डी का लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भण्डारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रथम पुष्प मण्डी के लोकार्पण के उपरान्त समारोह में पुष्प उत्पादकों एवं आढ़तियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा किसान जागरूकता शिविर का आयोजन होगा।
कार्यक्रम दिन में 12.30 बजे आरम्भ होगा।