सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 22, 2026 3:22 pm

दिल में बस जाओ सुरेंद्र शर्मा 11दिसंबर 2022

जब बैठा तू आज मेरे सामने
देखता रह गया मैं तो तुम्हें
बहुत अच्छा लगता है देखकर उन्हें
देखते हैं हम सपनों में जिन्हें

तुमने गौर किया ही नहीं
मैं तो देख रहा था सिर्फ तुम्हें
पी रहे थे चाय की चुस्की
मैं तो निहार रहा था सिर्फ तुम्हें

लगता है कहना चाहते हो कुछ
फिर बात दिल में दबा देते हो तुम
कहकर तो देखो एक बार
जो भी मुझसे कहना चाहते हो तुम

मुझसे तो कहा नहीं जायेगा
जानता हूं में खुद को इतना
तुम ही कह दो दिल की बात
अब और हमें तरसाओ न इतना

बैठकर साथ तेरे ही मुझे
होता है कुछ अलग ही अहसास
कहना चाहता हूं में यही तुमसे
कर लो मेरी बात का विश्वास

देख लो मेरी आंखों में क्या है
है तेरा ही इंतज़ार इनको आज
बना लो बसेरा इनमें अब तुम
चाहती है मेरी ये आंखें भी आज

जिम्मेदारी तुझ पर डाल रहा हूं
मानता हूं बहुत बुरा हूं मैं
कहना चाहिए जो खुद मुझे
तुमसे कहने को कह रहा हूं मैं

कुछ नहीं चाहिए और मुझे
अबकी बार मेरी बाहों में आ जाओ
समझ जाओगे मेरे दिल के जज़्बात
अब तुम मेरे दिल में बस जाओ।