Ranchi: IPL के दूसरे लेग के मुकाबले में चेन्नई का सामना दिल्ली की टीम से होगा. इस मैच में जहां चेन्नई की टीम जीत हासिल कर अपनी पॉइंट टेबल पर अभी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. इसी कड़ी में अब महेंद्र सिंह धोनी के सामने एक और समस्या खड़ी हो रही है. टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना बुरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. ऐसे में उनका फॉर्म में ना होना टीम के लिए खतरे की घंटी है.
बुरी तरह से है आउट ऑफ फॉर्म
सुरेश रैना (Suresh Raina) का प्रदर्शन इस IPL में बेहद निराशाजनक रहा है. उन्होने अपना आखिरी अर्धशतक 11 पारी लगाया था. उनके ये अर्धशतक दिल्ली के खिलाफ आया था. इसमें उन्होंने 54 रन बनाए थे. इसके बाद अगर उनके स्कोर पर नजर डाले तो उन्होंने 8, 18, 24, 17*, 2, 4, 17*, 11 रन और 3 ही बनाए हैं. इसके अलावा उनकी बल्लेबाजी में भी कोई खास धार नजर नहीं आ रही है. ऐसे में कभी चेन्नई की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी रहे रैना परेशानी बनते जा रहे हैं. ऐसे में धोनी के सामने समस्या खड़ी हो रही है.
अन्य खिलाड़ी हैं कतार में
अगर चेन्नई के अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो टीम के पास अभी भी एन जगदीशन, पुजारा और उथप्पा जैसे बल्लेबाज हैं.एन जगदीशन का TNPL में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. इसके अलावा पुजारा भी खुद को IPL और टी20 क्रिकेट में साबित करना चाहते हैं. इसके अलावा उथप्पा भी टीम में जगह बना सकते हैं. ऐसे में अगर रैना फॉर्म में वापसी नहीं करते हैं तो टीम उनकी जगह पर इन खिलाड़ियों में से किसी एक को मौका दे सकती है.
ये भी पढ़ें-आईपीएल के दौरान चेन्नई के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास का फैसला, क्रिकेट जगत रह गया हैरान
फिलहाल चेन्नई का प्रदर्शन जिस तरह का रहा है, उसके बाद से फैंस उम्मीद कर रहे है कि धोनी एक बार फिर से खिताब अपने नाम कर सकते हैं.








