सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 27, 2026 4:01 pm

Tejashwi says organization will be strong only then able to fight elections on all seats | तेजस्वी ने दिया मजबूती का नारा, कहा- संगठन होगा मजबूत, तभी लड़ पाएंगे सभी सीटों पर चुनाव

Patna: RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) (Tejashwi Yadav) की नजर इस समय दूरगामी लक्ष्य पर है. नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन भाषण में ये साफ कर दिया. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया है. 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आरजेडी के भविष्य की रणनीति तय करते हुए कहा, ‘जब हम और हमारा संगठन मजबूत होगा, तभी हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकेंगे. उसके बाद ही समर्पित कार्यकर्ता को सम्मानजनक जगह दे पाएंगे.’ तेजस्वी के इस बयान से साफ हो गया कि वो आने वाले वक्त में पार्टी को किस दिशा और दशा में आगे ले जाने पर विचार कर रहे हैं.

RJD का दो दिवसीय शिविर

पटना में आरजेडी (RJD) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है. चार अक्टूबर को पार्टी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शिविर का उद्घाटन किया था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. शिविर में उत्तर बिहार के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और प्रधान महासचिव हिस्सा ले रहे हैं.

प्रशिक्षण शिविर में दिग्गज

शिविर में पार्टी दिग्गज जगदानंद सिंह, अब्दुलबारी सिद्दीकी, वृशिण पटेल, शिवानन्द तिवारी और आलोक मेहता, समेत तमाम नेता मौजूद है. बड़े नेता भी शिविर में अपने अनुभव सांझा करने में लगे ताकि पार्टी का हर एक नेता और कार्यकर्ता सुदृढ़ बन सके.  शिविर में 400 नेताओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है.

वर्चुअली जुड़ेंगे लालू प्रसाद यादव

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) नेताओं को संबोधित करेंगे, जबकि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. लालू शिविर में शामिल नेताओं को संबोधित भी करेंगे.

रणनीति बनाने में जुटे तेजस्वी

RJD खुद को मजबूती से उभारना चाहती है. ताकि आने वाले वक्त में उसे किसी सहायक पार्टी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में ना उतरना पड़े. इसके लिए तेजस्वी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत मंत्र दे रहे हैं. संगठन की मजबूत करने की रणनीति बनाने के साथ-साथ नेता और कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर निगाह रख, पार्टी समर्पित लोगों की पहचान कर रहे हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि आरजेडी हर हाल में 2024 में जीत के पायदान पर खड़ी होना चाहती है. 

(इनपुट: आशुतोष)

 

Source link