सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 4, 2026 10:32 pm

निविदाएं आमंत्रित

सोलन :04.04.2026,ज़िला सोलन में वर्ष 2026-28 के लिए खाद्यान्नों के मज़दूरी कार्य के लिए दरें ऑनलाइन निविदाओं के माध्यम से निर्धारित की जाएंगी। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन श्रवण कुमार हिमालयन ने दी।
श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सोलन के समस्त थोक गोदामों में खाद्यान्नों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मज़दूरी कार्य के लिए ऑनलाइन निविदाएं 20 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे तक आमंत्रित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि यह निविदाएं 20 अप्रैल, 2026 को दोपहर 02.00 बजे उपायुक्त व उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक निविदादाता  etender.hp वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निविदा की शर्ते वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदामों में मज़दूरी कार्य के लिए प्रति आवेदन 100 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।
श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि आवेदक अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क कर सकते है।