सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 24, 2026 9:22 am

मुख्यातिथि राजकमल ने रामलीला क्लब को 5100 रु की राषि भेंट करते हुए रामलीला के सफल मंचन के लिए शुभकामनाएं दी

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 03 अक्तूबर 2022:
श्री रामलीला क्लब सुन्नी द्वारा रामलीला मंचन के सातवें दिन रंगमंच पर स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री राम- सुग्रीव , बाली वध, रावण दरबार, लंका दहन आदि दृश्यों का मंचन किया गया। रामलीला में श्रीराम की भूमिका मनोज शर्मा, लक्ष्मण की दुर्गा दत, सीता की अंशुल, हनुमान की भूमिका में दीपक शर्मा, रावण की दिवान चंद, विभीषण की चुन्नीलाल, सुग्रीव की धर्मेंद्र वर्मा उर्फ हैप्पी तथा बाली की भूमिका अंकित द्वारा अभिनीत की गई।
श्री रामलीला में प्रवक्ता इंग्लिश राजकमल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। रामलीला के महाप्रबंधक रमेश वर्मा और प्रधान जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को रामलीला क्लब की ओर से शॉल और रामायण ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। वही मुख्यातिथि राजकमल ने रामलीला क्लब को 5100 रु की राषि भेंट करते हुए रामलीला के सफल मंचन के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। इस दौरान रामलीला क्लब के प्रधान जितेंद्र सिंह, महाप्रबंधक रमेश वर्मा, मंच संचालक भूपराम वर्मा और तिलक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।