शिमला: दिनांक 18 व 19 मई, 2026 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में लोक लेखा समिति की बैठकों का आयोजन मुख्य समिति कक्ष में सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वश्री रणधीर शर्मा, संजय रत्न, जीत राम कटवाल, मलेन्द्र राजन, केवल सिंह पठानियां व चन्द्रशेखर माननीय सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में विधान सभा सचिवालय से नैना कोटवी, समिति अधिकारी, धर्मपाल ठाकुर, अनुभाग अधिकारी व प्रधान महालेखाकार कार्यालय से दीपा, वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी व अनूप कुमार, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी समिति की सहायतार्थ उपस्थित रहे।
इन बैठकों में समिति ने लोक निर्माण व उद्योग विभाग से सम्बन्धित प्राप्त विभागीय उत्तरों पर विचार-विमर्श किया।
Post Views: 4










