सबकी खबर , पैनी नज़र

October 13, 2026 11:12 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 13, 2026 11:12 pm

पब्लिक ने रिवाज बदलने का मन बना लिया है

जनभावना भाजपा के डबल इंजन के पक्ष में रेत के महल की तरह भरभरा कर गिर रही हैं कांग्रेस:- देवेन्द्र सिंह राणा।

प्रदेश में कांग्रेस का कोई वज़ूद नहीं, अस्तित्व और नेतृत्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस:- राणा

शिमला हिमदेव न्यूज़ 26 अक्तूबर, 2022: आज भारतीय जनता पार्टी सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश देवेन्द्र सिंह राणा ने प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि विभिन्न स्तरों पर प्रत्याशी का आकलन करने जनभावना को समझने के पश्चात् और विभिन्न सर्वे रिर्पाेटों के आधार पर प्रदेश में भाजपा रिवाज बदल रहे है , उन्होनें कहा कि जिस विस्तृत अध्ययन के बाद और विभिन्न सर्वे रिपोंटो को ध्यान में रखते हुए टिकट आंबटित किए गए है उससे भाजपा की सत्ता में वापसी तय हैं और भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहीे हैं। राणा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी रेत के महल की तरह भरभरा कर गिर रहीे हैं। उसका अंदरूनी ढांचा पूरी तरह से चरमरा गया हैं, उसके बडे नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहें हैं। उन्होनें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का हवाला देते हुए कहा, कांग्रेस केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गयी हैं। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा बेहद मजबूत हैं जिसका आधार पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता एंव पेशेवर कार्यशैली है। उन्होनें बताया कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली अपने आप में अनुसंधान का विषय हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही आमजन की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को समझती हैं और उन्हें पूरा करने के लिए प्रयासरत रहती हैं। राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिन नेताओं ने निर्दलीय नांमाकन भरा हैं वह दोबारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करेंगें। इसी कड़ी में सभी नेताओं से बात की जा रही हैं और उनकी मांगो को गम्भीरतापूर्वक सुना जा रहा है और उसका यथासंभव समाधान खोजा जा रहा हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास हैं कि सभी नेता वापिस पार्टी कि मुख्य धारा में शामिल होगें और भारतीय जनता पार्टी की विजय मेें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें।
राणा ने कहा कि गत 5 वर्षों में प्रदेश की जयराम सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं जिसके आधार पर पार्टी आज प्रदेश की जनता का फिर से आर्शीवाद प्राप्त करने जा रही हैं और आने वाली 12 नवंबर को प्रदेश में रिवाज बदलने जा रहा हैं और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही हैं। देश की तरह प्रदेश भी कांग्रेस मुक्त होने जा रहा हैं।