सबकी खबर , पैनी नज़र

May 16, 2026 10:50 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 16, 2026 10:50 pm

दो दिवसीय सिपुर मेला का हुआ समापन, एसडीएम शिमला ग्रामीण ने की अध्यक्षता

खेल प्रतियोगिताएं रही मुख्य आकर्षण, 50 टीम ने लिया भाग*

दो दिवसीय जिला स्तरीय सिपुर मेला का आज विधिवत समापन हुआ, जिसकी अध्यक्षता उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण मनजीत शर्मा ने की।
उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय मेला के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की गई जिसमें वॉलीबॉल और कबड्डी तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल रहे। वॉलीबॉल में कुल 18 टीम ने भाग लिया। इसी प्रकार महिला कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 10 टीम तथा पुरुष कबड्डी में कुल 22 टीम ने भाग लिया।
इस दौरान उपमण्डल दण्डाधिकारी ने विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला कबड्डी में बाबा जोगों टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि पावंटा साहिब टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स टीम ने प्रथम स्थान और नेगी ब्रदर्स टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हज़ार का नकद इनाम और ट्रॉफी तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 18 हजार रुपए का नक़द पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमें राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा, एमपीएस मशोबरा, एमईएस मशोबरा, सोफ़िया स्कूल मशोबरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूलकोटि, राजकीय उच्च पाठशाला बग्थल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दियोठी, आरपीएस बलदेयाँ और राजकीय आईटीआई मशोबरा की टीम शामिल रही।
मेला के दौरान स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजित किया गया तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा स्टाल लगाये गये।
इस दौरान तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।