सबकी खबर , पैनी नज़र

September 27, 2026 7:32 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 27, 2026 7:32 am

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया

शिमला 25 अप्रैल, 2025, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के लोगों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय परिसर में उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम राज्य सचिवालय और सभी उपायुक्त कार्यालयों में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के सम्मान में मौन रख रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक अनुराधा राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।