सबकी खबर , पैनी नज़र

May 10, 2026 5:32 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 10, 2026 5:32 am

शोघी बाजार के समीप फूड प्लाजा के सामने दो वाहनों की टक्कर

शिमला: शिमला: राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर शोघी बाजार के समीप फूड प्लाजा के सामने दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को शोघी सीएचसी में उपचार के लिए भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। पुलिस की टीम ने यहां जाम खुलवाया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।