सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 26, 2026 5:24 pm

विधान सभा बजट सत्र के तीसरे दिन भी सदन में हंगामा

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 16 मार्च 2023: संस्थानों को बन्द करने के विरोध में विपक्ष की सदन के भीतर नारेबाज़ी सतापक्ष पर लगाएं विपक्ष की आवाज़ दबाने और गुंडागर्दी के आरोप हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने सदन के बाहर और अंदर खूब हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सदन के भीतर संस्थानों को बंद करने के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी और सत्तापक्ष पर विपक्ष की आवाज़ दबाने के आरोप लगाएं और सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जब उनके कमरे के बाहर पहुंचा तो सत्तापक्ष के विधायकों ने गुंडागर्दी करते हुए भाजपा के विधायकों के धक्कामुक्की की और मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया। सरकार ने बिना सोचे समझे 600 से अधिक संस्थानों को बन्द कर दिया है जिसके खिलाफ़ विपक्ष सदन के बाहर और अंदर आवाज़ उठा रहा है लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज़ दबा रही है जिसको लेकर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया है। संस्थानों को बंद करने को लेकर जनता में खासा रोष है और लोग भी विपक्ष के साथ विरोध के लिए आना चाह रहे हैं।