सबकी खबर , पैनी नज़र

July 13, 2026 5:50 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 13, 2026 5:50 pm

राजधानी में भूस्खलन ,मलबे में दबे वाहन..

शिमला हिमदेव न्यूज़ 27 सितंबर, 2022 प्रदेश में भले ही मानसून रुखसत होने की कगार पर है लेकिन भारी बारिश से सड़कें धसने व भूस्खलन से नुकसान होने का सिलसिला लगातार जारी है।सोमवार देर शाम राजधानी शिमला में लगभग6:30 बजे लॉंगवुड से आरकेएमवी की ओर बनाये गए वन वे मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया।भूस्खलन की चपेट मे दो वाहन और एक स्कूटी मलबे में दब जाने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।शाम को सड़क पर आए मलबे को हटा कर मार्ग को वाहनों को मार्ग के गुजरने लायक बनाया गया।मलबा गिरने से अभी भी इस जगह पर पत्थर गिरने का खतरा बरकरार है।आज सुबह पीडब्लूडी के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा था।परन्तु जेसीबी न आने के कारण कर्मचारियों को वाहन मलबे से निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।सोमवार को राजधानी में भले ही बारिश नही हुई लेकिन गत दिनों से लगातार जारी वर्षा के दौर के कारण मिट्टी की पकड़ ढीली पड़ जाने के कारण यह भूस्खलन हुआ।
बता दें दो दिन पहले भी टूटीकंडी बायपास पर रामनगर के समीप भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।राजधानी शिमला में वर्षा की रफ्तार के बाद भी भूस्खलन का दौर जारी है।