सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 5, 2026 2:22 am

एचआरटीसी की वॉल्वो बस की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

शिमला- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला एचआरटीसी की वॉल्वो बस की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीँ, सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना बालूगंज में आईपीसी की धाराओं 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी गीता (40) परिवार के साथ शिमला घुमने आई थी। इसी दौरान कालका-शिमला हाईवे पर उपनगर शोघी के पास शिमला से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की वॉल्वो बस ने पैदल चल रही उक्त महिला को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से महिला बुरी तरह से जख्मी हुई जिसे स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है।