सबकी खबर , पैनी नज़र

October 19, 2026 6:15 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 19, 2026 6:15 am

प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते ठियोग क्षेत्र में दो रेप मामले सामने आए

ठियोग (हिमदेव न्यूज़) 17 नवंबर, 2022: प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते ठियोग क्षेत्र में दो रेप मामले सामने आए है जिनमे एक 16 साल की नाबालिग लड़की भी शामिल है।हालांकि ये दोनों ही मामले पुराने बताए जा रहे है लेकिन हाल ही में दर्ज हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार अगस्त माह में मतियाना के युवक ने लड़की के साथ शरीरिक संबंध बनाए थे लड़की के घर वालों को इस बात का तब पता चला जब लड़की को दर्द के चलते ठियोग अस्पताल में चेक करवाया गया. पुलिस ने धारा 376 ipc & 4 पोस्को के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अन्य मामला भी ठियोग से ही सामने आया है जहाँ सैंज से 6 माह पूर्व एक युवक लड़की को लिफ्ट देने के बाद किन्नौर ले जाकर उसके साथ दस दिन तक जबरन शरीरिक संबंध बनाए गए। शिकायत में ये भी कहा गया है की लिफ़्ट देने के दिन ही पहले गाड़ी में ही रास्ते में भी उसके साथ रेप किया गया था। पुलिस ने धारा 376 506 IPC के तहत मामला दर्ज किया है व आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है.