सबकी खबर , पैनी नज़र

October 18, 2026 8:28 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 18, 2026 8:28 pm

युग पुरुष को हमेशा याद जाएगा – आर एस बाली

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आर एस बाली ने कहा कि इतिहास के पन्नों में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण लिखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश के हर वर्ग के लिए हमेशा अपना जीवन दिया है। उन्होंने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश का युगपुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन प्रदेश की सेवा और विकास के लिए समर्पित किया। उनका योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने हर बुजुर्ग, महिला, युवा और बच्चे की समस्याओं को अपनी समस्या समझा तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
आर एस बाली ने प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की विचारधारा, जनसेवा की भावना और विकास की विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश की सेवा करेंगे।
यह रहे मौजूद
पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रतिभा सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौहान, हिमफैड चेयरमैन महेश्वर चौहान, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व सीपीएस नीरज भारती, पूर्व यूथ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोनिका भारती, पूर्व विधायक किशोरी लाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, जैनब चंदेल, अध्यक्ष एससी डिपार्टमेंट रमेश चौहान, युवा नेता विकास कल्टा, निदेशक पर्यटन निगम यशपाल सोनी, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका, जिला परिषद सदस्य रौनी राणा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा, निदेशक कैलाश फेडरेशन त्रिलोक भूलनी, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, महेंद्र स्तान, स्थानीय नेता बृज लाल, डॉ अमरीन कौर सेखों, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हरि किशन हिमराल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, जय सिंह मेहता, संजीव सोनी, शेर सिंह, राहुल सोनी, दीपक सूद सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।