सबकी खबर , पैनी नज़र

July 20, 2026 10:01 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 20, 2026 10:01 pm

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शिमला में 90% वोटिंग

शिमला हिमदेव न्यूज़ 18 अक्तूबर, 2022: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज देश भर में कांग्रेस कार्यालय में मतदान हो रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी मतदान हो रहे हैं। इसमें प्रदेश के 90 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। शिमला के कांग्रेस कार्यालय में मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो गई थी और शाम 4 बजे तक चली। सुबह कांग्रेस विधायक आशा कुमारी, विक्रमादित्य सिंह सहित कई नेता मतदान करने पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में मतदान किया। वहीं, दिल्ली की प्रतिनिधि अल्का लांबा ने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय में मतदान प्रक्रिया में भाग लिया और अपना मत दिया। इस अवसर पर अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं के मताधिकार से ही नियुक्ति होती है। उन्होंने बताया कि यह छठी बार है जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कार्यकर्ताओं द्वारा वोट डालकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन चुनावों को लेकर दीपा दास मुंशी को हिमाचल का पीआरओ नियुक्त किए गए हैं और आज मतदान प्रक्रिया के पूरा होते ही हिमाचल के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी।