सबकी खबर , पैनी नज़र

June 25, 2026 3:03 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 25, 2026 3:03 am

प्रभू की शरण सुरेन्द्र शर्मा ‘शिव’

नहीं तुझपर कोई पहरा
फिर भी तू है क्यों ठहरा
कर दे उससे फ़रियाद तू
सुना है वो है नहीं बहरा

जो भी चाहता है तू
मिल जाएगा वो तुमको
कुछ नहीं करना, बस जाना है
उसकी शरण में तुमको

मिलती है जो शांति
जाकर दरबार में उसके
देख ले फिर तू दो चार
भजन गाकर उसके

भूल जाएगा अपने गम सारे
देखेगा जब तू चमत्कार उसके
मिटा देता है वो तेरे विघ्न सारे
कोई दरबार से जाता नहीं खाली उसके।