सबकी खबर , पैनी नज़र

May 6, 2026 8:45 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 6, 2026 8:45 am

शहरी विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्य शहरी आजीविका मिशन (SULM) द्वारा भारत सरकार ने शहरी गरीबों के लिए मिशन:”सांझा उत्सव”

शिमला 26 मार्च 2025, शहरी विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्य शहरी आजीविका मिशन (SULM) द्वारा भारत सरकार ने शहरी गरीबों के लिए मिशन के तहत राज्य स्तरीय “सांझा उत्सव”  का आयोजन 28 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक ऐतिहासिक रिज ग्राउंड, पंडित पदम देव कॉम्प्लेक्स शिमला में किया जा रहा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी के द्वारा 28 मार्च  2025 को किया जाएगा। हाल ही में भारत सरकार द्वारा शहरी गरीबों के लिए नया मिशन लॉन्च किया गया है जिसमें देश के 25 शहरों को पायलट सिटी के रूप में चयनित किया गया है और हिमाचल प्रदेश में इस मिशन के तहत चंबा शहर को लिया गया है। “सांझा उत्सव” मे प्रदेश के शहरी निकायों के स्वयं सहायता समूह, क्षेत्र आधारित संगठन और देश के कुछ अन्य राज्यों के स्वयं सहायता समूह भी भाग लेंगे।

इस राज्य स्तरीय सांझा उत्सव का उद्देश्य मिशन का व्यापक प्रचार प्रसार करना, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और स्ट्रीट वेंडर्स को उनके हस्तनिर्मित उत्पादों और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक मंच प्रदान करना है तथा साथ ही शहरी गरीब परिवारों के स्वयं सहायता समूहों और स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने और विपणन करना है 

इस सांझा उत्सव के माध्यम से शहरी गरीब स्वयं सहायता समूहों की सूक्ष्म उद्यमियों को एक मंच मिलेगा, जिससे वे अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार तक पहुंच बना सकेंगे, ग्राहकों और अन्य हितधारकों के साथ सहयोग स्थापित कर सकेंगे। इस साँझा उत्सव मे 50 से अधिक   स्वयं सहायता समूह और क्षेत्र आधारित संगठन भाग लेंगे। 28 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक ऐतिहासिक रिज ग्राउंड, पंडित पदम देव कॉम्प्लेक्स शिमला में हस्त निर्मित उत्पादों के साथ साथ पारंपरिक व्यंजन का लुप्त ले सकते है।