सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 21, 2026 12:17 am

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी 5 जनवरी को सेरी मंच लगाएगा रक्तदान शिविर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी 5 जनवरी को मंडी के सेरी मंच पर रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सूर्य प्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाया जा रहा यह कैंप 5 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे से आरंभ होगा।
उन्होंने रक्तदान के इच्छुक सभी लोगों से आग्रह किया वे 5 जनवरी को बड़ी संख्या में सेरी मंच पहुंच कर शिविर में अवश्य भाग लें। उन्होंने विशेषकर युवाओं और सामाजिक संस्थाओं से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों का योगदान स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मददगार होगा।