सबकी खबर , पैनी नज़र

November 7, 2026 12:02 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 7, 2026 12:02 am

पूर्व लोकसभा सांसद प्रत्याशी, शिमला संसदीय क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मुख्यमंत्री जी के नाम जनहित का संदेश

प्रेषक एवं संदेश अनिल कुमार मंगेट (अधिवक्ता)
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, हिमाचल प्रदेश की मेहनतकश, देवतुल्य, ईमानदार एवं स्वाभिमानी जनता को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ। इस पावन अवसर पर में प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से कुछ महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर आग्रह करना चाहता हूँ। महोदय जी प्रदेश की सड़कों की हालत अत्यंत चिंताजनक है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में दर्जनों
लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं। उन परिवारों के घरों में दीपावली कैसे मनेगी, जिनके घरों के चिराग सड़क दुर्घटनाओं में हमेशा के लिए बुझ गए? सरकार सड़कों की मरम्मत, सुरक्षित सड़क निर्माण, क्रैश वैरियर और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दे। किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुँचाया जाए तथा उनकी फसलों का उचित समर्थन मूल्य एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। किसानों का कर्जा माफ करा जाये, उन किसानों के घरों में दीपावली कैसे मनेगी, जिनकी फसलें बर्बाद हो गईं और गरीबी के कारण जिन परिवारों के किसान आत्महत्या कर चुके है जिन्हें दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है? जिन मासूम बच्चों के माता-पिता इस दुनिया में नहीं रहे, उनके जीवन की जिम्मेदारी सरकार को उठानी चाहिए। पंचायत स्तर पर ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें मुफ्त शिक्षा, मुफ्त राशन और रहने के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाया जाए। कोई भी अनाथ बच्चा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से वंचित न रहे। विधवा महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित न रखा जाए. बल्कि उन्हें रोजगार के अवसर, स्वरोजगार योजनाएँ और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए विशेष सहायता प्रदान की जाए। जिन महिलाओ का सहारा छीन गया वो कैसे दीवाली मनाये, प्रदेश के दिव्यांग एवं गंभीर रूप से विकलांग व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रतिमाह 25,000 आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में सरकार ठोस नीति बनाए. दिन-रात मेहनत करके प्रदेश का निर्माण करने वाले मजदूरों की मजबूरियों का फायदा न उठाया जाए। मजदूरों के न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद मजदूर परिवारों को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मजदूरों के खून पसीने से प्रदेश का निर्माण हुआ है उन्हें सम्मान दिया जाये. प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएँ। वर्षों से विभिन्न सरकारी विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से सेवाएँ दे रहे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक नियमितीकरण नीति बनाई जाए। जिन लाखों परिवार ने अपने वच्चे पढ़ाये की कुछ पड़ लिखकर रोजगार मिलेगा और उनकी नौकरी करने की उम्र निकल गई वो आज भी वेरोजगार है वो कैसे दीवाली मनायेः प्रदेश के भूमिहीन, गरीब एवं वंचित परिवारों को भूमि उपलब्ध करवाई जाए। एससी-एसटी-ओबीसी वर्गों के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों को धरातल पर लागू किया जाए। सरकारी योजनाओं और बजट का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। जिन्हे अपना जीवन जीने एवं सर ढकने हेतु छत नसीब नहीं हुई वो कैसे दीवाली मनाये!! प्रदेश के ब्लॉक ऑफिस, एसडीओ ऑफिस, एक्जन एवं से ऑफिस, पुलिस स्टेशन, सिविल हॉस्पिटल, आईजीएमसी भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके है किसी फ़ाइल मे अफसर के सिग्रेचर नहीं होते और घूस, रिशपत न दी जाये, डॉ उसी कंपनी की दवाइयां लिखते है जहाँ से कमीशन आती है हैरानी की बात तो ये है उसको भी नहीं छोड़ा जा रहा जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है पुलिस पैसे लेकर वेगुनाह को पकड़ रही और अपराधी को छोड़ रही है, भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच करवाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। किसी भी अधिकारी को अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके आम जनता को प्रताड़ित करने की छूट नहीं होनी चाहिए। प्रशासन जनता की सेवा के लिए है, जनता को परेशान करने के लिए नहीं।
आदरणीय मुख्यमंत्री जी, आपको प्रदेश की जनता ने एक बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ सत्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। यह अवसर केवल सरकार चलाने का नहीं, बल्कि लाखों गरीब, पीड़ित, शोषित, वंचित, लाचार और बेबस परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का है। जरा उन घरों के बारे में सोचिए जहाँ किसी माँ ने अपना बेटा खोया है, किसी बच्चे ने अपने माता-पिता खोए हैं, किसी किसान की फसल वर्वाद हो गई है, किसी मजदूर को मेहनत की मजदूरी नहीं मिली है और किसी बेरोजगार युवा की आँखों में वर्षों से रोजगार का सपना अधूरा है। मुख्यमंत्री जी गरीब के घर पर उजाला उन्हें भी खुशी हो उनके चेहरे पर भी मुस्कान हो उनके भी शोषण से मुक्ति मिले भला इससे बढ़कर और गरीब जनता और क्या चाहिएःशिक्षा, स्वास्थ्य सड़क सुधर जाये तो प्रदेश के हालात बदल जायेगे:
मुख्यमंत्री जी, दीपावली के असली दीप तब जलेंगे जब गरीब के घर में चूल्हा जलेगा, भूखे को अन्न और प्यासे को पानी मिलेगा विना किसी शोषण के, मजदूर को उसकी मेहनत का पूरा पैसा मिलेगा, अनाथ बच्चे को शिक्षा मिलेगी, विधवा महिला को रोजगार मिलेगा और हर वंचित व्यक्ति को उसका अधिकार मिलेगा। वेरोजगार को रोजगार, आपके एक प्रयास से प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि, विकास, समानता, भाईचारा, बन्धुत्व, एवं न्याय का आगाज होगा, उस घर में दीपावली के दीप जलेंगे जहाँ सदियों से अंधेरा थाः।
आपसे विनम्र आग्रह है कि अपने कार्यकाल में कुछ निर्णय लीजिए, जिनसे लाखों लोगों की जिंदगी बदल जाए। क्योंकि सत्ता और पद हमेशा नहीं रहते। समय बीत जाता है और अवसर भी बार-बार नहीं मिलते। कुदरत ने आपको प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया है। इसका उपयोग गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन में उजाला लाने के लिए कीजिए। समय रहते प्रदेश की जनता के लिए कुछ ऐसा कर जाइए कि आने वाली पीढ़ियों आपके कार्यों को याद रखें। आदरणीय मुख्यमंत्री जी, आपका एक सही निर्णय किसी गरीब परिवार की पूरी जिंदगी बदल सकता है। आपका एक कदम किसी अनाथ बच्चे का भविष्य संवार सकता है और आपका एक न्यायपूर्ण फैसला’ किसी पीड़ित’को उसका अधिकार दिला सकता है। इन्हीं उम्मीदों और जनहित की भावनाओं के साथ प्रदेश की समस्त जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली के दीप प्रज्वलित हों।
सादर एवं जनहित में,
अनिल कुमार मेगेट (अधिवक्ता) 06/11/2026
पूर्व लोकसभा सांसद प्रत्याशी