सबकी खबर , पैनी नज़र

August 20, 2026 12:47 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 20, 2026 12:47 am

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग का सीबीएसई कक्षा XII परीक्षा परिणाम शानदार

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा XII परीक्षा में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञान संकाय में
कोविद वाणी – 94.6%
एंजल नेगी – 92.8%
ध्रुव – 92.6%
वाणिज्य संकाय में
तमन्ना चारस – 96.6%
दिशा – 94.2%
आदर्श शर्मा – 93.4%
मानविकी संकाय में
अमीषा भलूनी – 98.6%
आरुषि – 96.8%
ममता शर्मा – 95.4%
विद्यालय के प्राचार्य श्री रोशन लाल तथा उप-प्राचार्य श्रीमती पूनम खेदर ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।