सबकी खबर , पैनी नज़र

June 20, 2026 10:42 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 20, 2026 10:42 am

न्यूनतम 75 प्रतिशत प्रशिक्षण शिविर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित करे यूको आरसेटी -कृतिका कुलहरी

उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि भविष्य में यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) द्वारा न्यूनतम 75 प्रतिशत प्रशिक्षण शिविर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएं ताकि ग्रामण पृष्ठभूमि के अधिक से अधिक युवा इनसे लाभान्वित हो सकें। कृतिका कुलहरी यहां यूको आरसेटी सलाहकार समिति की 38वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थी।
उन्होंने कहा कि न्यूनतम 75 प्रतिशत प्रशिक्षण शिविर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित करने के लिए यूको आरसेटी ग्रामीण विकास विभाग से समन्वय स्थापित करे।
उपायुक्त ने कहा कि यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिएं जो अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करने में सक्षम हों।
उन्होंने कहा कि संस्थान को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक पात्र इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने संस्थान को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रोहित कश्यप ने इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला में युवाओं को मशरूम उत्पादन, मोमबत्ती बनाने, वूमेल टेलर, पापड़, आचार तथा मसाला पाउडर बनाने की विधि, ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन, जूट से निर्मित उत्पादों तथा सॉफ्ट ट्वॉय मेंकिग का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।